|

छोटी सी उम्र से ही जीवन के संघर्षों से दो चार होते
हुए, मेरी सफलता की यह यात्रा विभिन्न अनुभवों और प्रयोगों का
दस्तावेज रही
है। संघर्षों के इस सफर में मैंने ट्रांसपोर्ट और
कोयले के व्यापार
से लेकर फिल्मों तक की दूरी तय की
और अनेक सफलतायें अर्जित
कीं।
इन उद्यमों के तहत मेरी मुलाकात हजारों व्यक्तियों
से हुई, जिनमें कई सफलता के शिखर पर बैठे मिले तो
अन्य केवल जीवन की गाड़ी
को खींचते हुए। इन साक्षात्कारों में मैंने पाया कि हमारे देश में
सबसे बड़ी कमी आधारभूत शिक्षा
की है। अपनी शिक्षा के दौरान लोग
डिग्रियाँ तो हासिल कर लेते हैं, मगर प्रभावी संबोधन और गणित की
स्किल में बहुत पीछे रह जाते
हैं। परीक्षाफल और अंकों
की दौड़ ने स्कूली
शिक्षा के सबसे प्रमुख उद्देश्य - आगामी जीवन की तैयारी, को खत्म
कर दिया है।
ये अनुभव मेरे जीवन के सबसे प्रमुख उद्देश्य -
अग्रवाल पब्लिक स्कूल की स्थापना को प्राप्त करने में काफी मददगार
रहे। पिछले कुछ वर्षों में, एपीएस टीम ने खासा समय एक ग्यारह
वर्षीय मास्टर कोर्स को तैयार करने में बिताया
है। इस कोर्स को
प्रत्येक बच्चे के आधारभूत ज्ञान को मजबूत करने की दृष्टि से तैयार
किया गया है। शिक्षा की इस क्रांति के लिये टीचर्स को विशेष
प्रशिक्षण दिया जा रहा
है।
इस कोर्स को प्रत्येक बच्चे के आधारभूत ज्ञान को
बढ़ाने की दृष्टि से तैयार किया गया है। इस कोर्स की खास पद्धतियों को
पेटेंट कराया गया
है और शिक्षा की इस क्रांति के लिए टीचर्स को
विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मेरा उद्देश्य चालू शिक्षा से आगे जाकर हर छात्र को
सफलता हासिल करने हेतु तैयार करना है। |