मौजूदा शिक्षा पद्धति की कमियो को ध्यान में रखते हुए एपीएस ने बच्चों की शिक्षा के प्रति अपना अप्रोच बदला है और तय प्रतिमानों के पूरक के रूप में कुछ अनोखे कार्यक्रम तैयार किए है। यह खास प्रशिक्षण कार्यक्रम फाऊंडर चेयरमेन श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल व्दारा सोचे गए एवं एपीएस टीम व्दारा रिसर्च किए गए हैं।
नर्सरी से शुरू होकर ग्यारह सालों तक चलने वाला यह कार्यक्रम, संप्रेषण तकनीक (अंग्रेजी और हिन्दी), मूल गणित, कंप्यूटर्स, कला, नन्हे मुन्नों का प्रशिक्षण एवम् व्यक्तित्व विकास का मेल है। यह ग्यारह वर्षीय कार्यक्रम सीबीएसई पाठ्यक्रम का पूरक होते हुए विषयों के जीवनपर्यंत स्मरण के लिए व्यवस्थित तरीका है। यह कार्यक्रम तीन स्तरों पर लागू किया जा रहा है।

लर्न-बाय-फन एक क्रांतिकारी पद्धति है जिसे पेटेंट कराया गया है। तय पाठ्यक्रम के परे यह छात्रों में विषयों की बेहतर समझ तैयार करता है।

 

एल-बी-एफ बेसिक - नर्सरी से कक्षा 2 तक
एल-बी-एफ एडवांस - कक्षा 3 से कक्षा 5 तक और
एल-बी-एफ मास्टर - कक्षा 6 से कक्षा 8 तक