स्वर्गीय श्रीमती चमेलीदेवी अग्रवाल
 

जन्म जून 16, 1939

स्वर्गवास जनवरी 16, 2002

स्वर्गीय श्री रामकुमार अग्रवाल
 

जन्म अगस्त 25, 1918

स्वर्गवास अप्रेल 18, 1995

अग्रवाल समूह के पितृपुरुष श्री रामकुमार अग्रवाल ने समूह के विभिन्न उपक्रमों को स्थापित कर अपनी अगली पीढ़ी को सच्चाई, ईमानदारी और दृढ़ता का पाठ पढ़ाया। श्री अग्रवाल का जन्म रोहतक, हरियाणा में हुआ और वे दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हुए। श्री अग्रवाल ने कलकत्ता से लेकर पाकिस्तान तक विभिन्न उपक्रम स्थापित किये और पूरे देश की यात्रा की। वे मृत्युपर्यंत काम में लगे रहे।

अग्रवाल समूह की शक्तिपुंज श्रीमती चमेलीदेवी अग्रवाल एक धर्मप्राण महिला थीं, जिन्होंने अपने आँचल की छांह में अग्रवाल परिवार को सहेजा। उनके देवतुल्य स्वरूप ने सभी को जीवन के आदर्शों की ओर प्रेरित किया। वे समस्त समूह  के लिये प्रेरणास्त्रोत एवं वंदनीय हैं।